PM Awas Yojana Registration 2025:गरीब परिवारों को घर बनाने के लिए मिलेगा 1.20 लाख रुपए,ऐसे करे आवेदन 

PM Awas Yojana Registration 2025: प्रधानमंत्री आवास योजना आपके अपने पक्के घर के सपने को पूरा करने का एक बेहतरीन मौका देती है। अगर आप भी लंबे समय से अपने परिवार के लिए सुरक्षित और सस्ते घर का इंतजार कर रहे थे। तो यह योजना आपके लिए बहुत खास हो सकती है। सरकार ने PMAY 2.0 को सितंबर 2024 से शुरू कर दिया है और अब 2028 तक लाखों नए परिवारों को घर मिलने वाले हैं। इस लेख में हम आपको पीएम आवास योजना ऑनलाइन फॉर्म भरने से लेकर पात्रता और दस्तावेज तक हर जानकारी आसान भाषा में समझाएंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है?

प्रधानमंत्री आवास योजना एक सरकारी योजना है। जिसके तहत शहरी और ग्रामीण गरीब परिवारों को किफायती घर दिए जाते हैं। इस योजना की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी। अब PMAY 2.0 के तहत 3 करोड़ नए घर बनाए जा रहे हैं। इस योजना में होम लोन पर बीस वर्ष तक छह दशमलव पांच प्रतिशत तक की ब्याज सब्सिडी मिलती है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता

योजना के लिए आवेदन करने से पहले पात्रता का पता होना जरूरी है –

आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।

आवेदक या परिवार के सदस्य के नाम कोई पक्का

घर नहीं होना चाहिए।

परिवार की आय सरकार द्वारा तय सीमा में होनी

चाहिए।

आधार नम्बर अनिवार्य है।

शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के पात्र परिवार आवेदन कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले दस्तावेज तैयार रखें –

आधार कार्ड

पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड या वोटर कार्ड

आय प्रमाण पत्र

बैंक पासबुक की कॉपी

निवास प्रमाण पत्र

पासपोर्ट साइज फोटो

बीपीएल कार्ड (यदि लागू हो)

प्रधानमंत्री आवास योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं –

सबसे पहले PMAY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

सिटिजन असेसमेंट मेनू में बेनिफिट्स अंडर अदर कंपोनेंट्स का विकल्प चुनें।

अब आधार नम्बर दर्ज करके अपनी पहचान सत्यापित करें।

एप्लिकेशन फॉर्म खुलने पर सभी जानकारी ध्यान से भरें।

अंत में कैप्चा भरकर सबमिट करें और आवेदन की प्रिंट कॉपी डाउनलोड कर लें।

Leave a Comment